Google News क्या है?
Google News गूगल की एक सुविधा है जहाँ अलग–अलग अख़बारों और न्यूज़ वेबसाइट्स की खबरें एक ही जगह पर पढ़ी जा सकती हैं। इसमें यूज़र्स को उनकी रुचि और सर्च हिस्ट्री के आधार पर पर्सनलाइज़्ड न्यूज़ फीड मिलती है।Google News की पॉलिसी और फायदे
Google News की मुख्य पॉलिसी
गुणवत्ता और भरोसा
यहाँ केवल वही खबरें दिखाई जाती हैं जो सही, समय पर और उपयोगी हों। ग़लत या भ्रामक खबरों की अनुमति नहीं है।विज्ञापन नियम
Google News पर केवल सुरक्षित और वैध विज्ञापन ही दिखाए जा सकते हैं। धोखाधड़ी, घोटाले या अवैध गतिविधियों से जुड़े विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।कॉपीराइट अनुपाल
हर प्रकाशक को अपने कंटेंट का कॉपीराइट पालन करना अनिवार्य है। किसी और की सामग्री बिना अनुमति प्रयोग नहीं की जा सकती।यूज़र एक्सपीरियंस
प्लेटफ़ॉर्म पर कोशिश की जाती है कि पाठकों को आसान और अच्छा अनुभव मिले—जैसे व्यक्तिगत रुचि के अनुसार न्यूज़ फीड और तेज़ सर्च विकल्प।विविधता और निष्पक्षता
यूज़र्स को अलग-अलग स्रोतों से खबरें मिलती हैं, जिससे किसी भी मुद्दे को कई दृष्टिकोणों से समझा जा सकता है।Google News के फायदे
पाठकों के लिए
- अलग–अलग स्रोतों से खबरें पढ़ने का मौका मिलता है।
- रुचि के अनुसार न्यूज़ फीड बनती है, जिससे ज़रूरी खबरें आसानी से मिलती हैं।
- लेटेस्ट अपडेट लगातार मिलते रहते हैं।
- किसी खास घटना या टॉपिक की खबरें तुरंत खोजी जा सकती हैं।
पब्लिशर्स के लिए
- उनकी खबरें ज्यादा लोगों तक पहुँचती हैं।
- गूगल पर दिखने से उनकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ती है।
- उन्हें वही ऑडियंस मिलती है, जो उनकी सामग्री में वास्तविक रुचि रखती है।
Google News में अपना लेख कैसे लाएँ?
अगर आप चाहते हैं कि आपका आर्टिकल Google News में दिखे और ज्यादा लोग उसे पढ़ें, तो बस इन बातों का ध्यान रखें:1. दिलचस्प और काम की सामग्री लिखें
ऐसा कंटेंट लिखें जो ताज़ा हो, लोगों के लिए उपयोगी हो और सही जानकारी पर आधारित हो। लिखने से पहले रिसर्च और फैक्ट-चेक ज़रूर करें।2. लेख को न्यूज़ के हिसाब से तैयार करे
टाइटल छोटा और आकर्षक रखें। ज़रूरी कीवर्ड डालें लेकिन ओवरयूज़ से बचें। आर्टिकल को आसान और क्लीन फॉर्मेट में लिखें, ताकि पढ़ने वाला आसानी से समझ सके।3. Google News पर अपनी साइट जोड़े
Google News Publisher Center पर जाकर आवेदन करें और अपनी साइट को गूगल के नियमों के अनुसार वेरिफ़ाई करवाएँ।4. तकनीकी SEO का ध्यान रखे
आपकी वेबसाइट तेज़ खुले, मोबाइल पर आसानी से चले और HTTPS यानी सुरक्षित हो।5. भरोसा और पहचान बनाएँ
कोशिश करें कि आपकी साइट का ज़िक्र दूसरी भरोसेमंद वेबसाइटों पर हो। साथ ही पत्रकारों और अन्य पब्लिशर्स से अच्छे संबंध बनाएँ।6. निगरानी और सुधार करते रहें
देखते रहें कि आपके आर्टिकल Google News में कैसा परफॉर्म कर रहे हैं। ज़रूरत हो तो सुधार करें और हमेशा Google की गाइडलाइन के साथ अपडेट रहें।आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने से आपके आर्टिकल के Google News में आने और ज्यादा लोगों तक पहुँचने की संभावना बढ़ जाती है।
