Coding को समझें
हम इंसान केवल सामान्य भाषा को समझते हैं जैसे की हिंदी, इंग्लिश या फिर अन्य सामान्य लैंग्वेज लेकिन कंप्यूटर जो है वह केवल मशीन लैंग्वेज को ही समझता है क्योंकि कंप्यूटर भी खुद एक मशीन ही है इसलिए एक मशीन, मशीनरी भाषा को आसानी से समझ लेता है। Coding जो है मशीनरी लैंग्वेज अर्थात प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखी जाती है जिससे हम केवल कोडिंग के जरिए कंप्यूटर को बता सकते हैं या इंस्ट्रक्शन दे सकता है।साधारण लैंग्वेज में कहा जाए तो हम कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन देने के लिए कोडिंग या प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का use करते हैं। ऐसा करके हम जो काम कंप्यूटर से करवाना चाहते हैं हम वह काम कंप्यूटर को समझा सकते हैं और Coding लैंग्वेज के द्वारा हम अपना काम आसानी से कंप्यूटर से करवा सकते हैं।
अगर हम कोई ऐप या वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए हमें सबसे पहले कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन देना होगा कि हमें किस टाइप का आप या वेबसाइट बनाना है हम जिस तरह का इंस्ट्रक्शन कंप्यूटर कंप्यूटर को देंगे कंप्यूटर हमें आउटपुट के रूप में इस तरह का वेबसाइट या ऐप बना कर देगा।
अब आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि हम कंप्यूटर से अपना काम करवाने के लिए Coding लैंग्वेज सीखने हैं ताकि हम आसानी से एक सॉफ्टवेयर बना सके।
आज के डिजिटल युग में, coding सीखना और भी ज़रूरी हो गया है।
जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, विभिन्न उद्योगों में कुशल प्रोग्रामरों की माँग बढ़ रही है। चाहे आप तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हों, समस्या-समाधान कौशल विकसित करना चाहते हों, या बस अपनी रचनात्मकता को उजागर करना चाहते हों, coding सीखना एक मूल्यवान और फलदायी प्रयास है।
हम आपको प्रभावी ढंग से coding सीखने के लिए आवश्यक चरणों से परिचित कराएगी और आपकी अनुभव की परवाह किए बिना, आपको अपनी coding यात्रा शुरू करने का सही रास्ता बताएंगे। इन चरणों का पालन करके, आप अपनी coding यात्रा शुरू कर सकते हैं , व्यावहारिक कौशल प्राप्त कर सकते हैं, और तकनीकी उद्योग में विविध करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कोडिंग क्या है?
कोडिंग (जिसे प्रोग्रामिंग या सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट भी कहते हैं ) निर्देशों को लिखने का एक तरीका है जिसे कंप्यूटर एक्जीक्यूट करेगा। कोड एक या एक से ज़्यादा प्रोग्रामिंग भाषाओं में लिखा जाता है, जिनमें जावा , पायथन , C++ और कई अन्य भाषाएँ शामिल हैं।
कोडिंग वह तरीका है जिसके ज़रिए हम सॉफ़्टवेयर, वेबसाइट, ऐप, गेम और बहुत कुछ विकसित करते हैं। कोडिंग में ऐसे कमांड लिखना शामिल है जो कंप्यूटर को ठीक-ठीक बताते हैं कि उसे क्या करना है। ये कमांड साधारण कार्यों (जैसे टेक्स्ट दिखाना) से लेकर जटिल ऑपरेशन (जैसे पूरी वेबसाइट या गेम चलाना) तक हो सकते हैं।
कोडिंग सीखना क्यों जरूरी है?
Coding सीखना क्यों जरूरी है इसे जानने के लिए हम कुछ स्टेप्स को समझते हैं -करियर -
Coding एक नहीं बल्कि कई स्टूडेंट का करियर बनता है। Coding सीखने के बाद स्टूडेंट को बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी में हायर किया जाता है और अच्छा खासा पैकेज दिया जाता है इस तरह से स्टूडेंट Coding सीख कर अपना कैरियर बन सकता है।कमाई -
Coding सीखने से न केवल आपका कैरियर बनता है बल्कि आप एक्सटर्नल कमाई का साधन भी बना सकते हैं जैसे कि अगर आपने Coding करके कोई वेबसाइट या ऐप डेवलप किया एडमॉब/ऐडसेंस या अन्य ऐड नेटवर्क का ऐड लगाकर कमाई कर सकते हैं।Selling करना
अगर आपको Coding का नॉलेज है तो कोडिंग करके दूसरों का प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें दे सकते हैं और उनसे कमाई कर सकते हैं ऐसी कई सारी वेबसाइट है जिस पर लोग दूसरों से काम करवाते हैं जैसे कि - upwork, fiverr, freelancer आदि।Skills सीखना
अगर आपको Coding आती है तो आप दूसरों को कोडिंग सीख सकते हैं और उसे इनकम जनरेट कर सकते हैं जैसे कि आप यूट्यूब पर लोगों Coding सिखा करके कमाई कर सकते हैं इसके अलावा आप अपनी कोडिंग की वेबसाइट बनाकर के कोर्सेज सेल कर सकते हैं। अगर आप कोडिंग में एक्सपर्ट है तो आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में टीचर या प्रोफेसर बन सकते हैं। आखिर में यही कहना चाहूंगा की Coding करने के कई सारे फायदे हैं इसलिए आपको कोडिंग जरूर सीखनी चाहिए।पॉपुलर coding लैंग्वेज
कुछ पॉपुलर बेसिक्स एंड एडवांस Coding लैंग्वेज इस प्रकार से है -HTML -
HTML का फुल फॉर्म हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज है इस लैंग्वेज का use वेबसाइट का स्ट्रक्चर डिजाइन करने के लिए किया जाता है।CSS -
CSS कस का फुल फॉर्म Cascading Style Sheets है इस लैंग्वेज का उसे हम अपनी वेबसाइट में बनाएंगे स्ट्रक्चर में कलर करने और डिजाइन करने के लिए use करते है।JavaScript -
JavaScript का use बैक एंड वेब डेवलपिंग के लिए किया जाता है।Java -
Java एक ओपन सोर्स लैंग्वेज है जिसका प्रयोग ऐप बनाने के लिए ज्यादातर किया जाता है।C++ -
C++ लैंग्वेज का प्रयोग हाई विजिबिलिटी के लिए किया जाता है।पाइथन -
पाइथन लैंग्वेज भी php language की तरह ही आसान लैंग्वेज है।कोडिंग कैसे सीखे?
Coding सीखने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं जो किस प्रकार से है -कोर्स करें -
Coding सीखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कई कोर्सेज उपलब्ध है। आप मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोडिंग का कोर्स कर सकते हैं कोडिंग के कई कोर्स होते हैं जैसे कि CSC अर्थात कंप्यूटर साइंस इन इंजीनियरिंग, BCA अर्थात बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन इसके अलावा आप वेब डेवलपमेंट डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखें -
आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर भी कोडिंग सीख सकते हैं। इंटरनेट पर कोडिंग सिखाने वाले एक्सपर्ट की कमी नहीं है बस कमी है तो सिर्फ सीखने वालों की। इसलिए अगर आपका इंटरेस्ट Coding सीखने में है तो आपको ऑनलाइन यूट्यूब पर कोडिंग सीखना चाहिए।
सबसे शुरुआत में आपको कोडिंग सीखने के लिए बेसिक से स्टार्ट करना चाहिए जैसे कि Coding क्या होती है, कोडिंग क्यों सीखनी चाहिए, कोडिंग सीखने के क्या फायदे हैं, कोडिंग सीखने के लिए बेस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? जैसे बेसिक टॉपिक को पहले देखें।
प्रेक्टिस करें -
प्रेक्टिस करें बिना आप किसी भी काम को नहीं सीख सकते हैं इसीलिए आपको कोडिंग करने की डेली प्रैक्टिस करनी चाहिए इससे होगा यह कि आप कोडिंग की बेसिक फंडामेंटल को समझ पाएंगे। Coding के बारे में बेसिक समझने के बाद आपको एडवांस कोडिंग की तरफ जाना चाहिए।बेसिक कोडिंग में स्ट्रक्चर बनाना और वेबसाइट को डिजाइन करना और कलर करना सीख जाएंगे।
एडवांस कोडिंग में लॉजिक लगाना सीखेंगे। कोडिंग के एल्गोरिथम को समझेंगे। जैसे-जैसे आप प्रैक्टिस करते जाएंगे आप कोडिंग करने में उतने ही एक्सपर्ट होते चले जाएंगे इसीलिए अगर आपको कोडिंग सीखना है तो आपको प्रेक्टिस करते रहना चाहिए।
एक लैंग्वेज पर फोकस -
सबसे पहले आपको यह डिसाइड करना है कि आपको कौन सी coding लैंग्वेज सीखना है क्योंकि आप एक साथ कई सारी लैंग्वेज जैसे कि Java, Php, Python, JavaScript, MySQL आदि हैं में से किसी एक पर फोकस नहीं नहीं कर सकते हैं इसीलिए आपको किसी एक लैंग्वेज में अपनी कमांड बनाना है ताकि आप किसी एक लैंग्वेज के मास्टरमाइंड बन सके।अपनी स्किल्स को निखारे -
आपने Coding तो सीख लिया लेकिन क्या आपको लगता है क्या आपको पूरी तरह से कोडिंग आती है अगर आपको सेल्फ डाउट है तो आपको अपनी स्किल्स को निकालने की जरूरत है इसके लिए आपको अपने दोस्तों का ग्रुप बनाकर अपनी कोडिंग लैंग्वेज पर प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए और अपने टीचर से उसे चेक करवाना चाहिए ताकि आपको पता चल सके कि आप कोडिंग रुपी समुद्र के कितने गहरे पानी में खड़े हैं अर्थात आपको यह पता चल जाए कि आपको कितनी अच्छी तरीके से कोडिंग आती है।एक्सपर्ट लोगों के साथ रहे -
जैसा कि आपको पता है कि आपको कोडिंग नहीं आती है लेकिन अगर आप एक्सपर्ट लोगों के साथ रहेंगे जिन्हें कोडिंग के बारे में नॉलेज है तो वे लोग आपको कई सारे स्किल सिखा देंगे जैसे कि problem solving skill, structure developing, web designing, एल्गोरिथम में कैसे काम करती है, बैकऐंड कोडिंग के बारे में कई सारी जानकारियां दे सकते हैं इसलिए आपको ऐसे लोगों के साथ में रहना चाहिए जिससे ऑलरेडी कोडिंग आती है।निष्कर्ष -
Coding सीखना एक इंटरेस्टिंग और प्रॉफिटेबल यात्रा है आज किस डिजिटल युग में कोडिंग करियर का एक नया द्वार खोलती है। आज के इस लेख कोडिंग कैसे सीखे? मैं बताए गए निर्देशों का पालन करके आप एक कुशल प्रोग्रामर बन सकते हैं।
अगर आप कोडिंग की दुनिया में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो आपको प्रोबलम सॉल्विंग स्किल, लॉजिक लगाना, एरर फिक्स करना और कोडिंग की प्रैक्टिस करते रहना बेहद ही जरूरी है।
Coding सीखने की इस यात्रा में आपको प्रोजेक्ट बनाते रहना चाहिए। Coding सीखना उसे व्यक्ति के लिए बड़ी बात नहीं है जो प्रेक्टिस करना जानता है और अगर कोई गलती होती है तो गलती को सुधरता है और फिर से कोडिंग में की गई एरर को फिक्स करता है।
एक सफल coder वह होता है जो किसी एक लैंग्वेज में कोडिंग करके एक्सपर्ट बनता है आपको किसी एक लैंग्वेज पर फोकस करना जरूरी है क्योंकि दो नाव में पैर रखकर नाव चलाने वाला अक्सर डूब जाया करता है इसलिए अगर आपको कोडिंग सीखना है तो आपको किसी एक लैंग्वेज में एक्सपर्ट बनना चाहिए।
आशा करता हूं कि आप Coding की दुनिया में एक्सपर्ट बनेंगे और अपनी कोडिंग रूपी यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे। अंत में बस यही कहूंगा कि आप खुश रहिए, मस्त रहिए, जिज्ञासु रहिए और आगे बढ़ते रहिए।
