Ticket Collector: रेलवे में टिकट कलेक्टर कैसे बने? पूरी जानकारी - Your Queries
भारतीय रेलवे में टिकट परीक्षक (TTE) बनने के लिए, आपको रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा, लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा ।
जनरल प्रक्रिया में पात्रता मानदंडों को पूरा करना, RRB परीक्षा के लिए registration करना, परीक्षा की तैयारी करना होगा और उसे पास करना, और फिर document verification और मेडिकल परीक्षाएँ पूरी करना शामिल है।
भारतीय रेलवे टिकट काउंटर भारतीय रेलवे टिकट परीक्षा का अर्थ TTE बनने के लिए आपको निम्नलिखित चरणबद्ध प्रक्रिया से गुजरना होगा जो कि इस प्रकार से है -
रेलवे में टिकट कलेक्टर कैसे बने?
Qualification एलिजिबिलिटी -
भारतीय नागरिक - अगर आप एक TTE बनना चाहते हैं तो आपको भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
निर्धारित आयु - सामान्यतः आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए, तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाती है।
शिक्षा - आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे कि MP board से 12वीं कक्षा (या समकक्ष) पास होना आवश्यक है।
TTE बनने के लिए आपको निम्नलिखित प्रकार से आवेदन करना होगा।
अप्लाई प्रोसेस
RRB ऑफिशल वेबसाइट - अगर आप TTE बनना चाहते हैं तो आपको RRB की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई करना होगा।
Registration process - अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर का use करके वेबसाइट पर resigistration करना होगा।
Application form - आवेदन पत्र को सभी आवश्यक विवरणों के साथ सही-सही भरना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आप किसी ऑनलाइन दुकान से भी यह किसी साइबर कैफे से भी भरवा सकते हैं।
Document upload - अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक document upload करना होगा। इस प्रक्रिया में ध्यान रखना योग की बातें यह है कि आप अपने डॉक्यूमेंट को सावधानी पूर्वक भरे ताकि आपको इस आवेदन को अप्लाई करने में कोई भी प्रॉब्लम ना हो।
Fees का भुगतान - RRB की ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार जो आवेदन शुल्क लगता है उसका भुगतान करना होगा तभी आप इस आवेदन को सक्सेसफुली अप्लाई कर पाएंगे।
एग्जामिनेशन प्रक्रिया
राइटिंग एग्जाम - इस आवेदन को सक्सेसफुली अप्लाई करने के बाद आपको कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम को पास करना होता है। जिसमें आपसे एक जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न, मैथमेटिकली क्वेश्चन, तार्किक क्वेश्चन और जनरल इंटेलिजेंस से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
Document verification - रिटन एग्जाम पास करने के बाद चुने गए विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरीफाई किया जाता है ताकि आपकी आइडेंटिटी को वेरीफाई किया जाए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आपकी मार्कशीट और आपकी आइडेंटिटी से संबंधित डॉक्यूमेंट शामिल होता है।
Medical test - चयनित विद्यार्थियों के लिए तीसरा process होता है जिसमें विद्यार्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है इसमें अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट किया जाता है।
TTE के लिए स्किल्स
TTE बनने के लिए आपके अंतर्गत निम्नलिखित स्किल्स का होना अनिवार्य है जो किस प्रकार से है -
Communication skill:
आपमें यात्रियों के साथ बात करने की यानी कि कम्युनिकेट करने की स्किल होनी चाहिए। यात्रियों के साथ इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल आवश्यक है।
Problem solving skill:
आपको यात्रियों के प्रश्नों और शिकायतों का समाधान करने में सक्षम होना चाहिए। जब भी कोई यात्री का कोई सवाल पूछता है तो उसका जवाब देकर उसकी प्रॉब्लम को सॉल्व किया जाना ही प्रॉब्लम सॉल्विंग skills है।
कस्टमर सर्विस:
अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करना नौकरी का मुख्य हिस्सा है। यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखना अनिवार्य होता है।
सतर्कता और जागरूकता:
अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने मन को प्रेजेंट में रखकर अपने आपको समय के अकॉर्डिंग update और जागरूक रहना अनिवार्य है।
Ticket collector की salary -
भारत में रेलवे टिकट कलेक्टर (टीसी) का वेतन अलग-अलग जगह पर अलग-अलग होता है, लेकिन सामान्य तौर पर यह ₹21,700 से ₹81,700 प्रति माह तक होता है , जिसमें भत्ते भी शामिल होते हैं। इसमें ₹21,700 का मूल वेतन, साथ ही महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), और यात्रा भत्ता (टीए) जैसे इसके अलावा अन्य भत्ते शामिल हैं। भत्तों सहित टोटल वेतन ₹35,000 से ₹40,000 तक हो सकता है।
रेलवे टीसी की कार्य प्रोफ़ाइल
टिकट कलेक्टर की प्राथमिक ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पास वैध टिकट हों। नीचे विस्तृत कर्तव्य दिए गए हैं:
टिकट सत्यापन:
यात्रियों के टिकटों की जाँच करके यह सुनिश्चित करना कि वे वैध टिकटों के साथ यात्रा कर रहे हैं।
जुर्माना वसूली:
बिना टिकट या अमान्य टिकट वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाना।
यात्री सहायता: यात्रियों को सीट आवंटन, ट्रेन के समय और प्लेटफ़ॉर्म की जानकारी प्रदान करना।
समन्वय:
सुचारू संचालन के लिए ट्रेन कंडक्टरों और स्टेशन प्रबंधकों सहित अन्य रेलवे कर्मचारियों के साथ संवाद करना।
रिपोर्टिंग संबंधी समस्याएँ:
ओवरलोडिंग या यात्रियों के दुर्व्यवहार जैसी किसी भी घटना की संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करना।
प्लेटफ़ॉर्म ड्यूटी:
रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर टिकटों के प्रवेश और निकास की निगरानी करना।
रेलवे टीसी कार्य वातावरण
टीसी के लिए कार्य वातावरण मध्यम होता है। टीसी अक्सर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए काम करते हैं। शिफ्ट अलग-अलग हो सकती हैं, और रात की ड्यूटी आम है।
हालाँकि, यह नौकरी अत्यधिक संतुष्टि प्रदान करती है, क्योंकि इसमें जनता की सेवा करना और रेलवे के सुचारू संचालन को बनाए रखना शामिल है।