क्या आप अपना खुद का aadhar center शुरू करना चाहते हैं और साथ में लोगों की मदद भी करना चाहते हैं?
आज के समय में आधार कार्ड हर काम के लिए जरूरी हो गया है। बैंक, स्कूल, सरकारी योजना - सब जगह आधार लगता है। इसलिए हर गली-मोहल्ले में आधार केंद्र की मांग बहुत ज्यादा है।
अगर आप अपना aadhar center खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक शानदार मौका है। इसमें कमाई भी अच्छी है और सरकारी मान्यता वाला काम भी है।
इस गाइड में हम बहुत आसान भाषा में step by step समझेंगे कि:
- - आधार केंद्र खोलने के लिए क्या योग्यता चाहिए
- - कौन-कौन से डॉक्यूमेंट और मशीनें लगेंगी
- - आवेदन कैसे करना है
- - और इससे महीने में कितनी कमाई हो सकती है
चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि कैसे आप भी अपना aadhar center खोलकर एक सफल उद्यमी बन सकते हैं -
Aadhar centre कैसे खोलें - पूरा प्रोसेस
अगर आप अपना खुद का aadhar center खोलना चाहते हैं तो UIDAI से परमिशन लेनी होती है।
1. सबसे पहले चेक करें -
क्या आप एलिजिबल हैं?
- उम्र: 18 साल से ऊपर
- पढ़ाई: कम से कम 10वीं पास
- कंप्यूटर ज्ञान: बेसिक कंप्यूटर चलाना आता हो
2. ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें
आधार कार्ड, पते का प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल-ईमेल, बैंक पासबुक और पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट।
3. ये मशीनें और सामान चाहिए
कंप्यूटर/लैपटॉप, लेजर प्रिंटर-स्कैनर, वेबकैम, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनर, GPS डिवाइस और अच्छा इंटरनेट। कमरा कम से कम 10x10 फीट का हो।
4. आवेदन कैसे करें - 4 स्टेप मैं समझिए
1. NSEIT का एग्जाम पास करें
ये UIDAI का ऑपरेटर वाला टेस्ट है। फीस ₹470 है। इसे पास करना जरूरी है इसके लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. ऑनलाइन आवेदन करें
अगर आप CSC VLE हैं तो CSC पोर्टल से। नहीं तो UIDAI की वेबसाइट "UIDAI" > "Get Involved" सेक्शन में जाएं।
3. वेरिफिकेशन होगा
आपका आवेदन CSC जिला मैनेजर चेक करेगा। उसके बाद UIDAI की टीम आकर आपका ऑफिस और आपके पास कौन-कौन से समान है वह देखेगी।
4. अप्रूवल मिल जाएगा
सब ठीक रहा तो 2-5 दिन में आपको ID और पासवर्ड मिल जाएगा। फिर आप केंद्र चला सकते हैं।
5. कमाई कितनी होगी?
हर नए नामांकन/अपडेट पर UIDAI ₹25-₹50 देता है। प्रिंट के ₹50 आप ले सकते हैं।
अच्छी लोकेशन पर महीने का ₹20,000 से ₹50,000 तक कमा सकते हैं।
शुरू में सेटअप + सिक्योरिटी डिपॉजिट में करीब ₹65,000 से ₹95,000 लग जाएगा।
अगर केंद्र नहीं खोलना, सिर्फ आधार का काम करवाना है तो पास के आधार सेवा केंद्र खोजें:
1. UIDAI वेबसाइट: uidai.gov.in > "मेरा आधार" > "नामांकन केंद्र खोजें"
2. भुवन पोर्टल: मैप पर अपना पिनकोड डालें
3. mAadhaar ऐप: ऐप में "नामांकन केंद्र" ऑप्शन
4. कॉल करें: 1947 पर कॉल करके पूछ लें
2. भुवन पोर्टल: मैप पर अपना पिनकोड डालें
3. mAadhaar ऐप: ऐप में "नामांकन केंद्र" ऑप्शन
4. कॉल करें: 1947 पर कॉल करके पूछ लें
*समय*: सुबह 9:30 से शाम 5:30, हफ्ते के 7 दिन खुले रहते हैं।
वहां ये काम होते हैं: नया आधार बनवाना, नाम-पता-मोबाइल अपडेट, डुप्लिकेट आधार, प्रिंट निकालना।
जरूरी बात: UIDAI सीधे आपसे पैसे नहीं मांगता। अगर कोई एजेंट ₹2-3 लाख मांगे तो वो फ्रॉड है।
अगर आपके पास CSC ID है तो aadhar center लेने का प्रोसेस और आसान हो जाएगा।
निष्कर्ष -
आधार केंद्र खोलना आज के समय में कम लागत में शुरू होने वाला एक अच्छा और सम्मानजनक बिजनेस है। इसके लिए आपको बस 10वीं पास होना, थोड़ा कंप्यूटर ज्ञान और NSEIT का सर्टिफिकेट चाहिए।
शुरुआत में सेटअप पर खर्च जरूर आएगा, लेकिन एक बार केंद्र शुरू हो जाए तो हर महीने ₹20,000 से ₹50,000 तक की कमाई आसानी से हो सकती है। साथ ही आप लोगों को आधार से जुड़ी जरूरी सेवाएं देकर उनकी मदद भी कर पाएंगे।
बस ध्यान रखें कि आवेदन हमेशा UIDAI या CSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। किसी एजेंट को मोटी रकम न दें।
अगर आपके पास मेहनत करने की इच्छा है और आप सरकारी काम करना चाहते हैं, तो आधार केंद्र आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है।
